Home छत्तीसगढ़ ढुरेना के जंगल में जुआ खेलते पुलिस ने दबोचा, 50 हजार जब्त

ढुरेना के जंगल में जुआ खेलते पुलिस ने दबोचा, 50 हजार जब्त

30
0

कोरबा कोरबा क्षेत्रान्तर्गत दीपका पुलिस द्वारा 12 जुआडिय़ों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई। जुआडिय़ों से जुमला रकम 50,300 रूपये (पच्चास हजार तीन सौ रूपये), 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की बोरी जप्त किया गया। विगत कुछ दिनों से थाना दीपका क्षेत्र के ग्राम दूरेना में जुआ खेलने की सूचना मुखबीरों से प्राप्त हो रही थी।

     इसी के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक खोमन लाल सिन्हा के निर्देशन पर थाना दीपका पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम गठित की गयी थी जिस पर अलग-अलग स्थानों में मुखबीर तैनात किये गयी थे जिसके परिणाम स्वरूप मुखबीरों से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढूरेना सागौन बाड़ी में कुछ लोग रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं इस सूचना पर विशेष टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गयी, कार्यवाही के दौरान 12 जुआडिय़ानों को पकड़ा गया। इनके पास से 50,300 रूपये, 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की बोरी जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here