Home छत्तीसगढ़ पूर्व सभापती व एमआईसी सदस्य संतोष राठौर ने 1 माह का मानदेय...

पूर्व सभापती व एमआईसी सदस्य संतोष राठौर ने 1 माह का मानदेय और मद से 1 लाख रुपये का किया योगदान

67
0

कोरबा कोरबा काँग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सभापती व वर्तमान एमआईसी सदस्य संतोष राठौर ने  अपने पार्षद मद से एक लाख रुपये व अपने एक माह के मानदेय का शासकीय कोष में योगदान दिया है जिसे कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम आयुक्त को पत्र लिख राशी को शीघ्र अति शीघ्र उपयोग में लाते हुए महामारी से लड़ने में काम आने वाली सामग्रियों की खरीदी करने का निवेदन किया है।

     श्री राठौर ने लोगों से भी अपील की है कि वह लॉकडाउन के नियमों का गंभीरता से पालन करें। बिना वजह घूमने ना निकले। अतिआवश्यक होने पर ही बाहर आएं व बाहर निकलने पर मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें व सैनिटाइजर का उपयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here