Home समाचार फिर धरमजयगढ़ में शतक पार किया कोरोना ने, आज मिले 124 नये...

फिर धरमजयगढ़ में शतक पार किया कोरोना ने, आज मिले 124 नये कोरोना पॉजिटीव, चैन तोडऩे के लिए शासन-प्रशासन के दिशनिर्देशों का पालन करें…

25
0


धरमजयगढ़-जोहार छत्तीसगढ़।
कोरोना का दूसरी लहर अधिक खतरनाक होती जा रही है जिसमें बड़े वृद्धा युवक दिन पर दिन चपेट में आ रहे हैं। जिसमें कोरोना से होने वाले संक्रमण की रफ्तार भी तेज होती जा रही है। इसी कोरोना वायरस ने पिछले वर्ष कोहराम मचाया था। जिसको देखते हुए राज्य सरकार इस बड़ी महामारी से शक्ति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है। जिला प्रशासन ने कोरोना की रफ्तार कम हो इसके लिए पूरे जिले को 6 मई तक के लिए लॉक डाउन लगाया गया है, लॉक डाउन के बाद भी कोरोन का रफ्तार कम नहीं हो रहा है 29 अप्रैल को जिले में 3368 सैंपल की जांच हुई जिसमें 1196 कोरोना के नये मरीज मिले हैं और 6 लोगों की कोरोना से जान गई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 10051 है। कोरोना ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में अपना स्थाई घर बना लिया है। क्योंकि हर दिन नए संक्रमितों की संख्या शतक के आसपास ही है। स्वस्थ्य विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञाप्ति के अनुसार 29 अप्रैल को धरमजयगढ़ में 124 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटीव पाया गया। 29 अप्रैल को सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज कापू में मिले हैं, कापू 25,नवागांव 13, धरमजयगढ़ नगरीय क्षेत्र 13, ओंगना 7, बोरो 7, कटाईपाली सी 6, छाल 5, बोजिया 4 जबगा 4, ठाकुरपोड़ी 4, सेमीपाली 3, नावापारा, खम्हार, हाटी, क्रोन्धा, सिसरिंगा, चन्द्रशेखरपुर, चितापाली 2-2, रूपूंगा, बेहरामार, बंधनपुर, अलोला, समनिया, गोलाबूड़ा, गनपतपुर, उदउदा, फतेपुर, चल्हा, क्रिन्धा, विजयनगर, रतनपुर, कमोसिनडांड, खेदापाली, कुड़ेकेला, बांधापाली, चरखापारा, दर्रीडीह 1-1 कोरोना मरीज मिले हैं। क्षेत्र में कोरोना जिस गति से बड़ रहा है। अगर इसकी चैन को नहीं तोड़ा गया तो आने वाले दिनों में खतरनाक रूम में तबदिल हो सकता है। इसलिए शासन-प्रशासन के दिशनिर्देशों का पालन करें, घर पर रहें, सुरक्षित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here