धरमजयगढ़-जोहार छत्तीसगढ़।
बिना किसी जांच के पत्रकार आशुतोष मिश्रा पर एफआईआर किया गया है जो बहुत ही निंदनीय है। उक्त एफआईआर का विरोध करते हुए पत्रकार सुरक्षा समिति धरमजयगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष नारायण बाईन ने कहा है कि एफआईआर के आवेदन में आशुतोष मिश्रा के खिलाफ जो लिखा गया है उसमें कहीं भी विरोधाभास नहीं है। किसी अधिकारी का जिक्र भी नही है । इसके अलावा आरोप है की दैनिक पत्रिका अखबार में आशुतोष मिश्रा द्वारा 18 अप्रेल 2021 को लेख कर दैनिक समाचार पत्र में प्रशासन के विरुद्ध टिप्पणी किया गया है और वाट्सअप ग्रुप में इनके द्वारा निंदनीय टिप्पणी की जाती रही है। उक्त प्रकाशन से आपत्ति हो तो उसकी प्रक्रिया में जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही किया जाना चाहिए। तो क्या प्रशासन के विरुद्ध कभी कोई पत्रकार लेख भी नही लिख सकता है? जबकि मीडिया का काम प्रशासन को आइना दिखाना ही होता है। यदि उस समाचार में कुछ ऐसी बातें थी जिससे प्रशासन की छवि धूमिल हो, तो भी अखबार को नोटिस जारी करके उसका पक्ष जाना जाता है। जबकि यहां सीधे आशुतोष मिश्र के ऊपर बिना किसी जांच के एफआईआर कर दिया गया है।जो पत्रकारों को मिले अधिकार के खिलाफ है। किसी भी तरह की विषम परिस्थिति हो पत्रकार हमेशा से शासन -प्रशासन का सहयोग करते रहे हैं। मैं इस एफआईआर का विरोध करते हुए प्रशासन से इस एफआईआर पर पूर्णतः निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग करता हूँ। अन्यथा पत्रकार सुरक्षा समिति प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने बाध्य होगी।

