Home खेल पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को छोड़ा पीछे

पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को छोड़ा पीछे

64
0

नई दिल्ली ।  इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल के 14वें सीजन में कुल चार मैच खेले जा चुके हैं और इस तरह से हर टीम ने अपना-अपना ओपनिंग मैच खेल लिया है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2021 का चौथा मैच खेला गया, जिसे पंजाब किंग्स ने चार रनों से अपने नाम कर लिया। इस मैच के बाद प्वॉइंट टेबल पंजाब किंग्स प्वॉइंट टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गया, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर चौथे नंबर पर खिसक गया। टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स बना हुआ है, जबकि प्वॉइंट टेबल में सबसे आखिरी नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स टीम है। दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपने-अपने पहले मैच जीते हैं। जीतने वाली चारों टीमों के खाते में दो-दो प्वॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर है। वहीं मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने-अपने पहले मैच गंवाए हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर सीएसके सबसे आखिरी पायदान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here