Home छत्तीसगढ़ लापता जवान नक्सलियों के कब्जे में होने का दावा…

लापता जवान नक्सलियों के कब्जे में होने का दावा…

30
0

रायपुर । सारे देश में खलबली मचा देने वाली छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुई नक्सली मुठभेड़ के दौरान लापता जवान नक्सलियों के कब्जे में होने का दावा नक्सलियों ने कथित तौर पर किया है। खबर है कि नक्सलियों ने कुछ पत्रकारों को फोन कर यह जानकारी दी है। उन्होंने फोन पर कहा है कि कब्जे में लिए गए जवान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। लेकिन उनकी रिहाई के लिए शर्त रखी गई है। खबर के मुताबिक लापता जवान राजेश्वर सिंह मनहास जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं और कोबरा बटालियन में तैनात हैं। नक्सलियों ने पत्रकारों से कथित फोन कर शर्त रखी कि वे राजेश्वर सिंह को छोड़ने तैयार है, लेकिन उन्हें सुरक्षा बल की नौकरी छोडऩी होगी।

राजेश्वर की पत्नी ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है कि नक्सलियों की जो भी मांगें हैं, उन्हें पूरा किया जाए और मेरे पति को रिहा कराया जाए। उनका कहना है कि मेरे पति करीब चार साल से कोबरा कमांडो में ड्यूटी दे रहे हैं। सरकार को अपना जवान किसी भी कीमत पर वापस लाना होगा। वह मेरे पति ही नहीं बल्कि वह देश के जवान भी हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि उनके ससुर भी सीआरपीएफ  में रहते हुए शहीद हो चुके हैं। लापता जवान की पत्नी ने कहा कि हम लगातार फोन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। कंट्रोल रूम से जानकारी मिल रही है कि वह लापता हैं। लेकिन खबरिया चैनलों पर बताया जा रहा है कि वह नक्सलियों के कब्जे में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here