धरमजयगढ-जोहार छत्तीसछगढ़।
लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत के कर्मचारियों का हड़ताल जारी है। धरातल पर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में पंचायत सचिव व ग्राम रोजगार सहायको का महत्वपूर्ण भूमिका रहता है। इसके साथ ही पंचायत सचिव पहले से ही हड़ताल पर डटे हुए हैं। और अब रोजगार सहायकों ने भी आंदोलन की डगर अपना ली है ऐसे में पंचायत एवं रोजगार सचिवों द्वारा संयुक्त रूप में हड़ताल किया जा रहा है। विगत 30 दिसंबर से शुरू हुआ आंदोलन अपने परवान पर है। रोजगार सहायकों ने मुख्य रूप से ग्रेड पे निर्धारण कर नियमतिकरण, जिन ग्राम पंचायतों को नगरीय निकायों में शामिल किया जा रहा है वहां के रोजगार सहायकों को सम्बंधित निकायों में या अन्य ग्राम पंचायत पर सेवा में रखना,रोजगार सहायकों को सचिव पद पर वरियता के आधार पर सीधी भर्ती करना एवं रोजगार सहायकों को सह सचिव घोषित करने तीन मांग रखे हैं। हड़ताल पर डटें सचिवों के समर्थन में अब भाजपा भी सामने आई है और इनके मांग को जायज बताते हुए इनका समर्थन किया है। जिसमें धरमजयगढ़ भाजपानेता एवं पार्षद टीकाराम पटेल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष टार्जन भारती, सहित कई भाजपा पदाधिकारी आंदोलन स्थल पर पहुंचकर सचिवों की मांग का समर्थन किया है। इसके अलावा शासकीय संगठनों ने भी मांग का समर्थन किया है। जिसमें अजाक्स,अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन, छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, तृतीय वर्गकर्मचारी संघ,संकुल अध्यक्ष बोरो,छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शामिल हैं। सचिव एवं रोजगार सहायकों के संयुक्त रूप से हड़ताल में चले जाने से शासकीय कार्य बाधित हो रहा है। वही आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।