पत्थलगांव-जोहार छत्तीसगढ़। दिसंबर का महीना बना चोरों के लिए बंफर ऑफर जशपुर जिले के पत्थलगांव हर साल की तरह इस साल दिसंबर माह में अच्छा चहल पहल का माहौल बना रहा है वहीं दूसरी बात आए दिन चोरी घटना से पुलिस के नाक में दम किया हुआ है चोरों ने। आज फिर एक गरीब रोजी मंजूरी कर जीवन यापन करने वाले का बाइक चोरी होनी की जानकारी निकल कर सामने आया है। आज पत्थलगांव थाना में अपनी लिखित सिकायत पेस कर जानकारी देते हुए सत्यम महंत पिता श्रवण महंत ग्राम पंचायत पत रा पली निवासी ने जानकारी दी है की कल उसकी हीरो होंडा डीलक्स बाइक को किसी अज्ञात चोर ने चंपत कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार सत्यम महंत जो की पत्थलगांव के जानेमाने फ्रम बिरमा एजेंसी में काम करता है उसने अपनी बाइक पार्किंग में हो रहे परेशानी नाली निर्माण के कारण सिविल अस्पताल के पार्किंग में खड़ी की थी जिसे लगभग 7 बजे किसी काम से बाहर आ कर देखने से उसकी बाइक वहां ना पाकर खोजने लगा। बहुत देर खोज पता साजी के बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को कल मौखिक जानकारी दी जिसके बाद आज पुनः लिखित आवेदन थाना प्रभारी को दिए है। वहीं बीते दिन लुड़ेग पिकप चोरी की जानकारी हासिल कर पुलिस पिकप को अपने हिरासत में ले चुकी है। बताया जा रहा है मैनपाट के आसपास चोरों ने चारों टायार खोल कर खड़ी छोड़ भागे।

