जोहार छत्तीसगढ़-पत्थलगांव।
अंकित ट्रेडर्स सिंदे अग्रवाल पत्थलगांव अंबिकापुर रोड गणेश अग्रवाल घर के सामने दुकान और घर है जो की बोलेरो पिकअप क्रमांक सी जी 14 डी 0437 रोज की तरह अंबिकापुर रोड घर के सामने रात को 10 बजे जशपुर लाइन से आकर सेफ्टी के लिए स्टेरिंग में जंजीर बांधकर रखी गई थी। जिसको चोरों के द्वारा रात्रि 3 बजे के आसपास सीसी कैमरा के अनुसार चोरी की गई है। जिसमें दो आदमी चोरी की घटना को अंजाम देते हुए सीसी कैमरे में कैद हुए एवं चर्चाएं हैं कि रात को और भी जगह चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पत्थलगांव क्षेत्र में ठंड के समय लगातार चोरी की घटना निकल कर सामने आ रही है वही इससे पूर्व में भी लटियापारा रोड में चोरों ने कपड़े व्यापारी के गाड़ी से हाथ साफ किए हैं। पुलिस द्वारा रात्रि गश्त ना करने के कारण चोरों के हौसले बुलंद और घटना को अंजाम देने में चोर सफ ल हो रहे है। वहीं मिली जानकारी अनुसार पुलिस प्रशासन का कहना है की घटना की सूचना पाते ही पुलिस कापू किलकिला के आसपास के क्षेत्रों में पुलिस भेजी गए हैं एवं जशपुर अंबिकापुर रायगढ़ सभी थानों में सूचना की गई है।

