तुमला-जोहार छत्तीसगढ़। तुमला ग्राम पंचायत के ग्राम गोलीडीही में एक 19 वर्ष के युवक की कुएं में गिरने से हुई मौत। पूरा मामला यह है कि गोलीडीही का रहने वाला युवक अनीश एक्का पिता समीर एक्का डेढ़ साल से मिर्गी बीमारी से ग्रषित था। उसके घर वाले उसका कई जगह इलाज करा चुके थे पर उसका बीमारी ठीक नहीं हुआ। उसके घर वाले उसका पूरा ध्यान रखते थे उसे कही भी अकेले जाने नहीं दे रहे थे। पर आज जब घर में कोई नहीं था। तब वह अकेले पास के ही खेत में बने एक कुआँ में अकेले नहाने चला गया उसी समय लड़के को मिर्गी का दौरा पड़ा और कुएँ में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी। बहुत देर हो जाने पर भी वह घर नहीं आया तो उसका पिता जब कुआँ के पास जाके देखा तो वहाँ पर उसका लुहाँगी, मग्गा और एक चप्पल कुएँ के बाहर और एक चप्पल कुएँ के अंदर था तब उसका पिता कुएँ में कूद कर पानी के अंदर गया तो उसे लड़के का पैर महसूस हुआ और लड़के को बाहर निकाला। जिसके बाद तुमला थाना में सूचना किया और तुमला थाना के थाना प्रभारी एस आई मनोज साहू मौके पर पहुंच कर पंचनामा तैयार कर विवेचना में लिए। मौत का स्पस्ट कारण पोस्मार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

