Home समाचार विधायक पुत्र रितिक नायक की दबंगई … सियासी रसूख के सामने पुलिस...

विधायक पुत्र रितिक नायक की दबंगई … सियासी रसूख के सामने पुलिस ने टेंके घुंटने, और की एकतरफ ा कार्यवाही … कोतवाली में पूरी रात चला सियासी ड्रामा

46
0

जोहार छत्तीसगढ़-रायगढ़।

शहर में कांग्रेस की सरकार बनने की रात को ही फि जा बदल गई। देर रात से लेकर अलसुबह तक कोतवाली में कांग्रेस के दिग्गज नेता जुटे थे। कारण था विधायक पुत्र रितिक नायक और कुछ युवकों के बीच मारपीट का। दो पक्षों में मारपीट पर पुलिस ने गंभीर धाराएं जोड़ी न तलवार चली, न घायल मिला फि र भी बना दिया जानलेवा हमले का मामला। पुलिस ने प्रार्थी रितिक नायक की शिकायत पर सुयश पाण्डेय, लोकेश साहू, बादल सिंह और दुर्गेश महंत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307,511, 294, 506, 323 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इन चारों के परिजनों ने पुलिस पर एकतरफ ा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि पुलिस की यह कार्रवाई राजनीति से प्रभावित है। जहां तक तथ्यों का प्रश्न है कि विधायक प्रकाश नायक के बेटे रितिक ने कथित आरोपियों में से बादल, सुयश पाण्डेय को फ ोन पर धमकी दी साथ ही गाली-गलौच भी किया। जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों और युवा कांग्रेस के नेताओं की मानें तो रितिक नायक, बिज्जू ठाकुर और अपने दोस्तों के साथ सुयश पाण्डेय का रास्ता रोका और हाथापाई की। उसके बाद दुर्गेश महंत के घर में जाकर विधायक पुत्र ने दबंगई दिखाई। जिसके बाद पीडि़त थाने पहुंचे जहां उनकी एक नहीं सुनी गई और उन्हें थाने से बैंरग लौटा दिया गया। वहीं विधायक पुत्र को फं सता देख पूरी जिला कांग्रेस कोतवाली में इक्_ी हो गई। अलसुबह तक सभी ने कोतवाली में डेरा डाल रखा था। चूंकि जिन युवकों को आरोपी बनाया गया है वो भी कांग्रेस की युवा इकाई से ताल्लुक रखते हैं और विधायकी चुनाव में प्रकाश नायक के झंडाबरदार थे। इस कारण इन युवकों के पक्ष में भी कई आवाजें उठ रहीं थी लेकिन सभी को खारिज करते हुए सुयश पाण्डेय,लोकेश साहू, बादल सिंह और दुर्गेश महंत के खिलाफ जानलेवा हमला, हथियार से हमला, गाली-गलौज, धमकी मारपीट सहित कई धाराओं पर मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में आरोपियों को आज दोपहर तक नहीं पता था क्योंकि इन सभी को पुलिस ने आश्वासन दिया था कि कोई मामला दर्ज नहीं होगा। पीडि़त युवक का यह धड़ा सूबे के मंत्री और उनके करीबियों से सुबह से ही संपर्क में था जहां से उन्हें आश्वासन दिया गया था फि र भी उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया। वहीं कोतरारोड बैकुंठपुर की ननकी बाई महंत और उनके परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को दी गई एक लिखित शिकायत में रितिक नायक वल्द प्रकाश नायक और उसके साथियों पर घर में घुसकर मार-पीट, गाली-गलौज और तोड़-फ ोड़ का आरोप लगाया गया है। इस शिकायत को एसपी ने टीआई कोतवाली के पास उचित कार्रवाई के लिए भेज दिया था। कोतवाली की ओर से इनमें से कुछ लोगों को डाक्टरी मुलाहिजा के लिए भिजवाया गया था। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक इस शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
युवाओं में वर्चस्व की जंग
दरअसल इस पूरे एपिसोड में कांग्रेस से ही जुड़े युवाओं के बीच वर्चस्व की जंग है। पूर्व में एकसाथ रहने वाले इन युवाओं में विधानसभा चुनाव के बाद से ही एक खाई बननी शुरू हो गई थी। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान यह खाई पटने के बजाय और चौड़ी हो गई। संभवत: नगरीय निकाय चुनाव के दौरान ही किसी विवाद के चलते युवा कांग्रेस के इन दोनों समूहों के बीच फ ौजदारी की नौबत आ गई होगी और विधायक पुत्र के साथ जुड़े युवाओं ने इसे चुनौती के तौर पर लिया होगा और विधायक पुत्र ने अपने समर्थकों पर अपना रसूख बनाए रखने के लिए अपनी दबंगई दिखाई होगी। बहरहाल पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम को कानून के नजरिए से देखने की जरूरत है न कि राजनैतिक दबाव में आकर काम करने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here