Home समाचार देवभोग पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही में खोखसरा से...

देवभोग पुलिस प्रशासन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही में खोखसरा से लगभग 605 बोरी धान जब्त

69
0

देवभोग:-गरियाबंद जिले के देवभोग में धान के अवैध परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन एवं राजस्व विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहें है।आज देवभोग पुलिस-प्रशासन एवं राजस्व विभाग के संयुक्त टीम ने खोखसरा से छापामार कर 605 बोरी धान जब्त किया। आपको बता दे ग्राम खोखसरा के जगमोहन नागेश के घर से धान की ढेरी पाया,जिसका अनुमानित आकड़ा लगभग 500 बोरी लगाई गई एवं जगमोहन नागेश की घर के दुकान से 105 बोरी धान जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धान की ढेरी में विभिन्न प्रकार के मिलावटी धान पाया गया,जिसको धान मालिक द्वारा अपना खेत का धान बताया जा रहा हैं,पुख्ता दस्तावेज एवं सबुत के अभाव में संदेहास्पद होने के कारण उक्त धान को जब्त किया गया,एवं धान मालिक के द्वारा अधिकारीयों के समक्ष गोल-मोल जवाब पेश किया गया। इस कार्यवाही में देवभोग पुलिस थाना एवं राजस्व विभाग के सयुंक्त टीम द्वारा 605 बोरी धान को ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा कर जब्त किया गया। धान जब्ती के बाद थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम व नायब तहसीलदार कृष्णमुर्ति दीवान ने कहा की उच्चाधिकारियों के कड़ी निर्देश का पालन कर रहे हैं,एवं आगामी आदेश पर्यन्त निरंतर धान खरीदी तक अवैध भंडारण व परिवहन को रोकने हेतू कार्यवाही जारी रहेगा। आपको बता दे जिले के कलेक्टर श्याम धावड़े द्वारा धान के अवैध परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए राजस्व विभाग, पुलिस विभाग,वन विभाग,पंचायत विभाग,सहकारिता विभाग,खाद्य विभाग और मंडी के अधिकारियों-कर्मचारियों को पड़ोसी राज्यों से आने वाले धान के साथ ही स्थानीय कोचियों व बिचौलियों द्वारा की जा रही धान की खरीदी को रोकने के लिए भी चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं।गरियाबंद कलेक्टर स्वयं भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर वाहनों की जांच एवं छापेंमार कार्यवाही कर रहे हैं।विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवम्बर से अब तक धान के अवैध भंडारण और परिहवन के कई  प्रकरण दर्ज किए गए हैं,जिनमें लगभग आकड़े हजारों क्विंटल में धान जब्त किया गया है। इनमें कई प्रकरण धान के अवैध परिवहन और कई प्रकरण धान के अवैध भंडारण के हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here