जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ क्षेत्र में हर दिन सैकड़ों की संख्या में फ्लाईएश वाहन चलते हैं, फ्लाईएश वाहन चालक ओवरलोड के साथ-साथ लापरवाही एवं तेज रफ्तार से वाहन को चलाते हैं जिससे आये दिन दुर्घटना को अंजाम दे रहे हैं। 1 अर्पैल को भी एक फ्लाईएश वाहन ने अनिल ढाबा के पास सामने से आ रही ट्रक को जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसकी सूचना धरमजयगढ़ के पत्रकारों ने धरमजयगढ़ थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव को दिया। थाना प्रभारी ने तत्काल स्टॉप भेजकर फ्लाईएश वाहन को थाना लाया गया। ठोकर माने वाले फ्लाईएश वाहन के चालक लापरवाही एवं तेज रफ्तार से वाहन चलाना पाये जाने पर 5 हजार का चलान काटा गया ताकि आगे ऐसी लापरवाही न करें। वही रात में भी धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा दो और फ्लाईएश वाहन को तेज रफ्तार से चलाने के कारण थाना लाया गया है। हम आपको बता दे कि कई दिनों से समाचार पत्रों के सुर्खियां बटोर रही फ्लाईएश वाहन पर धरमजयगढ़ में कार्यवाही शुरू हो गया है, कार्यवाही होने से नगर की जनता ने थाना प्रभारी का अभार जताया है, और आगे भी इसी तरह की कार्यवाही करने की मांग की है।

फ्लाईएश वाहनों पर होगी बड़ी कार्यवाही?
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय प्रशासन जल्द ही ओवरलोड एवं तेज रफ्तार वाहनों पर बड़ी कार्यवाही करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कई बार स्थानीय प्रशासन ने फ्लाईएश वाहनों पर कार्यवाही कर चूका है। लंबे समय से कार्यवाही नहीं होने के कारण फ्लाईएश वाहन यातायत नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं।



