Home छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ में कोई कुछ भी कर ले, स्थानीय प्रशासन फ्लाईएश वाहनों पर...

धरमजयगढ़ में कोई कुछ भी कर ले, स्थानीय प्रशासन फ्लाईएश वाहनों पर नहीं करेंगे कार्यवाही?

538
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

धरमजयगढ़ क्षेत्र में आये दिन सैकड़ों ओवरलोड फ्लाईएश वाहन बेलगाम होकर दौड़ रहे हैं, हर दो-चार दिन में कहीं न कहीं दुर्घटना को अंजाम भी दे रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी इन बेलगाम वाहनों पर न तो आरटीओ विभाग और न ही स्थानीय प्रशासन कोई कार्यवाही कर रहे हैं। इनके वाहन कहीं भी दुर्घटना कर चलता बनता है, न कोई रिपोर्ट न किसी को कोई सूचना? बस गाड़ी उठाओ और चले जाओ, फ्लाईएश वहीं पड़ा रहे इसको हटाने की कोई जिम्मेदारी नहीं, सरकारी संपत्ति को तोड़ दो कोई भरपाई की जरूरत नहीं। क्योंकि इनका पहुंच बहुत दुर तक है, जिला से लेकर स्थानीय सभी कोई सेंटिग में चल रहे हंै कार्यवाही करेगा तो करेगा कौन? कोई शिकायत करें तो किसके पास? आप लोगों को सुनकर जरा उटपटांग लग रहा होगा लेकिन ये 100 प्रतिशत सत्य है। अब आप ही लोग देख लो आज से कुछ ही दिन पहले अस्पताल चौंक में एक फ्लाईएश वाहन नगर पंचायत का स्ट्रीट लाईट को तोड़ते हुए पलटा था, ट्रक पलटने से पूरा का पूरा फ्लाईएश वहीं चौंक में और नाली में गिर गया, और नाली पूरी तरह बंद हो गया है। फ्लाईएश कंपनी वालों ने गाड़ी को क्रेन से उठाया और चलता बना किसी ने कुछ नहीं कहा। जबकि फ्लाईएश गिरने से नाली पूरी तरह बंद हो गया एवं नगर पंचायत का स्ट्रीट लाईट का खंभा भी टूटा पड़ा है, इसका भरपाई कौन करेगा? होना तो ये चाहिए था कि जिस गाड़ी से शासन को नुकसान हुआ उस वाहन के खिलाफ थाना में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में भेजना था। लेकिन धरमजयगढ़ में तो फ्लाईएश वाहनों को कुछ भी करने की छुट दे दिया गया है। इनके लिए शासन का कोई भी नियम कानून लागू नहीं होता है, इनके मन में जो आयेंगे वही करेंगे। तो वहीं भाजपा मंडल महामंत्री ने समाचार पत्रों के माध्याम से स्थानीय प्रशासन से मांग किया था कि ओवरलोड एवं तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ रही फ्लाईएश वाहनों का जांच कर कार्यवाही करें लेकिन स्थानीय प्रशासन मंडल महामंत्री की मांग का कोई असर देखने को नहीं मिला और बेलगाम होकर फ्लाईएश वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि स्थानीय प्रशासन इन वाहनों के खिलाफ कोई बड़ा आंदोलन का इंतजार कर रहे हैं ताकि स्थानीय लोग आंदोलन करें तब स्थानीय प्रशासन कोई कार्यवाही करेंं। अगर आंदोलन नहीं करेंगे तो इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here