Home छत्तीसगढ़ द गुरुकुल इंग्लिश मीडियम के स्कूली बच्चे करेंगे पक्षियों के चारा पानी...

द गुरुकुल इंग्लिश मीडियम के स्कूली बच्चे करेंगे पक्षियों के चारा पानी की व्यवस्था

122
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
नवागढ़ में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बढ़ते गर्मी को देखते हुए विद्यालय के बच्चों को पशु पक्षियों के लिए चारा पानी की यथा संभव व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया गया। और इसके लिए उन्हें मिट्टी का पात्र वितरित किया गया। विद्यालय द्वारा उन्हें हर वर्ष पात्र वितरित किया जाता है। बच्चे हमेशा ऐसे कार्य के लिए तैयार रहते हैं। विद्यालय संचालक राजेश धर दीवान ने उन्हें बताया कि गर्मी के कारण पशु पक्षियों को भोजन पानी की बहुत परेशानी होती है ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम यथा संभव उनके लिए व्यवस्था करें और पुण्य कार्य के भागीदार बनें। यह कार्य निस्वार्थ भाव से किया जाना चाहिए। इस कार्य से आत्मिक सुख मिलता है। संचालक राजेश धर दीवान ने कहा कि हमें भी गर्मी में अपने खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। और गर्मी में सबसे ज्यादा परेशान पशु पक्षियों को होती है ऐसे में हमारे द्वारा किया गया छोटा और आसान प्रयास उनके लिए जीवन दायिनी होगा। सभी बच्चों ने दृढ़ निश्चय किया कि वे इस कार्य को पूर्ण जवाबदारी के साथ पूरा करेंगे। पात्र पाकर सभी बच्चों के चेहरे पर एक विशेष चमक दिख रहा था। विद्यालय द्वारा हर वर्ष गर्मी में ऐसा पात्र वितरित किया जाता है। जिससे कई बच्चे हमेशा पक्षियों के लिए चारा पानी रखने की आदत बना लिए हैं उन्होंने बताया कि पक्षियों को उनके द्वारा रखे चारा पानी का उपयोग करते देखने से उन्हें बहुत खुशी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here