Home छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ में विकासखण्ड स्तरीय स्वस्थ पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम सपन्न

धरमजयगढ़ में विकासखण्ड स्तरीय स्वस्थ पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम सपन्न

381
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
विकासखण्ड धरमजयगढ़ में स्वास्थ्य पंचायत योजना एवं समुदाय निगरानी के स्वस्थ पंचायत योजना एवं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर राज्य गीत से प्रारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद राधे श्याम राठिया लोक सभा क्षेत्र रायगढ़ की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीनव राठिया जनपद पंचायत अध्यक्ष ने की और विशिष्ट अतिथि चंद्र सैनी राठिया जनपद सदस्य जनक राम राठिया,सिबल साय बैगा,प्रदेश संयोजक किसान मोर्चा भाजपा टीका राम पटेल, मंडल अध्यक्ष भाजपा भारत लाल साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार चैनानी, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचगण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन,ग्राम पंचायत सचिव, शिक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एम टी, ग्राम स्वास्थ्य समिति के सदस्य गण, अन्य समाज सेवी बंधु, महिलाएं, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लगभग 465 लोगों की उपस्थिति में सांसद को क्षेत्रीय समस्याओं का 204 आवेदन पत्र का ज्ञापन सौंपा गया। सभी अपने क्षेत्र की समस्या लेकर आये हुये हितग्राहियों का शासन-प्रशासन के बीच जन संवाद कराया गया व उत्कृष्ट कार्य करने वाले मितानिन ,एम टी. आर.एच.ओ. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक को सम्मेलन के दौरान सांसद के हांथों सम्मानित किया गया। जन संवाद सम्मेलन को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्बोधन किया गया और समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। सभी के सहयोग से स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का सफलता पूर्वक समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here