Home छत्तीसगढ़ नौकरी लगाने व लाखों रूपये ठगने वाला निकला फर्जी आई.ए.एस., परदेशिया छत्तीसगढ़...

नौकरी लगाने व लाखों रूपये ठगने वाला निकला फर्जी आई.ए.एस., परदेशिया छत्तीसगढ़ के पढ़े लिखे लोगों को बनाया शिकार, नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फर्जी आईएएस रोहित कुमार गिरफ्तार

175
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
अपराध पर अंकुश लगाने व अपनी उच्चाधिकारियों के निर्देश को सर आंखों पर लेकर बेहतर कार्य प्रणाली तथा थाना स्टाप की टीम वर्क में बखुबी से कार्य कर बेमेतरा जिले के नांदघाट नवागढ़ परपोडी अब देवकर में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से निर्वहन कर क्षेत्र की जनता की सुरक्षा के साथ साथ अपने डी आई जी,आईजी व पुलिस कप्तान तथा उप पुलिस अधीक्षक व एस डी ओ पी के सतत् मार्गदर्शन लेकर कुशल नेतृत्व संभालने वाले जांबाज टी आई अलील चंद सहित उनकी टीम फर्जी आईएस की चोला ओढ़कर जिले के बेरोजगारों को अपना ठगी का शिकार बनाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले का चेहरा बेनकाब कर दी और आम नागरिकों के बीच उनका असली चेहरा सामने लाने का काम किया।

एक काबिल और अपने विभागीय जिम्मेदारी को बखूबी निभाने वाले,अलील चंद जांबाज प्रभारी

जो ठान ली उसे संकल्प के साथ पूरा करने व जहां भी मिला वहां अपनी टीम के साथ एक बेहतर जिम्मेदारी निभाने व पुलिस की प्रशासनिक निर्देशों व मार्गदर्शन को बखूबी से निर्वहन कर अपने थाना/चौकी में बहुत ही अच्छे से कार्य करते हैं वैसे ही एक बड़ी उपलब्धि देवकर चौकी में रखकर अपनी टीम के साथ फर्जी आईएस जो बेरोजगारों को अपनी ठगी का शिकार बनाकर आर्थिक नुकसान व जिले में बेहतर पुलिस को चुनौती देने को देवकर प्रभारी अपने टीम के साथ उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशन व मार्गदर्शन पाकर आम नागरिकों के बीच अपने आप को आईएस अफसर होने व किसी की भी नौकरी लगा देने वाले आईएस की पोल कुछ इस तरह खुली और उनकी असली चेहरा उजागर हुआ।

आईए विस्तार से पढ़ते हैं

प्रार्थी जयपाल राजपुत उम्र 42 साल निवासी सिंघनपुरी थाना साजा जिला बेमेतरा ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रोहित कुमार पिता गोरेलाल निवासी करन चौराहा घोसिया थाना सरायअकील जिला कौशाम्बी (उत्तरप्रदेश) जो किराये के मकान लेकर देवकर में रहता था। वो अपने आप को आईएएस अधिकारी होने व ट्रेनिंग में आने की बात कहकर, ठगी करने के नीयत से सरकारी नौकरी लगा देने का सपना दिखाकर बेरोजगार युवाओं को अपना ठगी का शिकार बनाया उनसे पहले आईएएस होने का विश्वास दिलाया फिर कहीं भी नौकरी लगा देने की झुठी ढोंग रचा फिर बेरोजगारों से आधार कार्ड ,पैन कार्ड, फोटो जिला सहकारी बैंक का पासबुक सबका फोटोकापी कराकर एवं पुलिस विभाग में वाहन चालक के नियुक्ति के लिए नगद 1 लाख 65 हजार रूपये रोहित ने एक से ले लिया फिर कुछ दिन बाद सम्पर्क किया को तो भाग निकला। उसके बाद खोजबीन किया पता नहीं चला वहीं पीडि़त बेरोजगार ने अपने मित्र भागचंद कुर्रे ग्राम मोहभटठा से उक्त बातो के बारे मे बताया तब भागचंद कुर्रे ने बताया, कि रोहित कुमार को पुलिस ड्रायवर के नौकरी के नाम पर भी 85 हजार रूपये, उसके बाद 12 हजार रूपये सुनील यादव निवासी देवकर से बाईक निलामी के संबंध में अपने आप को आईएएस अधिकारी बताकर पैसा लेकर छल किया है।

* पैसा वापस करने बोला तो जल्द पोस्टिंग होने के बाद देने की ढोंग रची-रोहित कुमार

23 फरवरी2026 को करीबन 02-03 बजे देवकर मे रोहित कुमार सिंह को देखा तो पैसा वापस करने बोला तो अभी मेरा पोस्टिंग होने वाला है कुछ दिन रूक जाओ पैसा वापस कर दूंगा बोलकर अपने थैला में रखे अवार्ड शिल्ड को दिख रहा था, आईएएस अधिकारी बताकर मेरे और मेरे दोस्तो के साथ पैसा लेन देन कर छल किया है। कि रिपोर्ट पर चौकी देवकर थाना साजा में अपराध सदर धारा धारा 319 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई

जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक (ष्ठढ्ढत्र) रामकृष्ण साहू (ढ्ढक्कस्) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद को चौकी स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।

विवेचना उपरांत जप्त सामग्री

दौरान आरोपी रोहित कुमार को हिरासत में लेकर पुछताछ कर उनके कब्जे से अवार्ड शिल्ड, मेडल को जप्त कर बरामद किया गया।

आरोपी जो मुख्यत: उतर प्रदेश का होना स्पष्ट

रोहित कुमार पिता गोरेलाल उम्र 33 वर्ष, निवासी करन चौराहा घोसिया थाना सरायअकील जिला कौशाम्बी (उत्तरप्रदेश) को गिरफ्तार कर विधि अनुसार कार्यवाही की गई।

कार्यवाही में सम्पूर्ण भागीदारी देने वाले कर्मठ पुलिस

चौकी प्रभारी देवकर उप निरीक्षक अलील चंद, सउनि छोटे लाल बंजारे, प्रधान आरक्षक उमाशंकर ठाकुर, आरक्षक मोहित देवांगन, मनीष वर्मा, दीपक ठाकुर सहित चौकी देवकर के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here