Home छत्तीसगढ़ आगामी दिनों में बूथ और मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला का होगा...

आगामी दिनों में बूथ और मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला का होगा आयोजन-गोकुल नारायण यादव

65
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा विगत दिनों आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का प्रांतीय कार्यशाला में रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान के नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती व आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। वही कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण महा अभियान मंडल और बूथ स्तर पर भी आगामी दिनों में आयोजित किए जाएंगे भाजपा का यह संकल्प है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पंहुचा कर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जाए। जिले के सभी मंडल एवं बूथों में जिले के प्रशिक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। वही उन्होंने बताया कि विशेष रूप से सात प्रमुख विषयों का चयन किया गया है इनमें वैचारिक अधिष्ठान के तहत भाजपा के जुड़ाव और हमारी विचारधारा जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर पर चर्चा, कार्यकर्ता की आदर्श कार्य पद्धति, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति, सोशल मीडिया और आईटी का प्रभावी उपयोग और कार्यकर्ताओं की प्रतिभा और रुचि शामिल है। छत्तीसगढ़ के 479 मंडलों में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन होना है। जिसमें 27196 बूथों के कार्यकर्ता भी प्रशिक्षित होंगे। नए एवं पुराने कार्यकर्ता भी भाजपा की रीति- नीति के बारे में अवगत होंगे, वही यह प्रशिक्षण भाजपा की एक सतत प्रक्रिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here