जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
सरकारी हॉस्पिटल में लापरवाही कि हदे हो गई पार जिम्मेदार का जिम्मेदारी पर नहीं है ध्यान, सरकार के पैसा नौकरी के नाम पर हो रहा दुरूपयोग लेकिन जिले में बैठे जिम्मेदार अधिकारी क्यों नहीं कर पा रहा सुधार, मरीजों को सरकारी हॉस्पिटल मरका में समय पर इलाज नहीं मिलने से नारज, ओपीडी 10 बजे खुलने का समय लेकिन अधिकारियों को जानकारी देने के बाद खुल रहा 10, 35 को हॉस्पिटल डॉक्टर का पहुंचने का कोई समय सुनिचित नहीं 11 बज जाने के बाद भी नहीं पहुंचे डॉक्टरों और नर्स घंटो तक इलाज के लिए किया इंतजार, जिम्मेदार विभाग कि जिम्मेदारी पर उठ रहा सवाल, आखिर कब होगा सरकारी सिस्टम पर सुधार। जिले के खड़सरा स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम मरका में आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यह केंद्र विकासखंड और जिला बेमेतरा के अंतर्गत आता है। इस स्वास्थ्य केंद्र का ओपीडी खुलने का निर्धारित समय सुबह 10 बजे है। लेकिन अधिकारी को सूचना देने के बाद 10, 35 को खुला अगर विभाग के अधिकारी को सूचना नहीं देते तो खुलता कि नहीं खुलता इनका समय का कोई पता ही नहीं था यह कहा जाये तो इनका मालिक तो भगवान के भरोसे था वही मौके में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों ने घंटों तक इंतजार करते रहा, लेकिन कोई डॉक्टर या नर्स समय पर नहीं पहुंचा। मीडिया के सामने मरीजों ने अपने दर्द को बताया और कहा कि जब 11 बजे तक कोई डॉक्टर नर्स स्टाफ नहीं पहुंचे हैं तो समय निकल जाने के बाद हॉस्पिटल आने का क्या जरूरत है घर में ही बैठे-बैठे अपना महिने का पैसा ले और समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा और हॉस्पिटल नहीं खुल रहा तो बंद ही कर दे या ऐसा लापरवाह डॉक्टरों और नर्स लोगों के ऊपर कठोर कार्यवाही कर सुधार करें। पत्रकारों द्वारा हॉस्पिटल नहीं खुलने और डॉक्टर का उपस्तिथि नहीं होने का जानकारी स्वास्थ्य केन्द्र खड़सरा के बीएमओ (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) को बताया गया, तो डॉक्टर और नर्स को हॉस्पिटल भेजने का बात कही
स्वास्थ्य विभाग खड़सरा बीएमओ ने समय पर उपस्थित नहींं रहने वाले व अपने जिम्मेदारी पर लापरवाही करने वाले और इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचे पेसेंड को घंटो तक इंतजार कराने वाले डॉक्टरों के ऊपर क्या कार्यवाही कर पाते हंै या चुप्पी साधे बैठ जाते हंै यह देखने वाले बात है और भविष्य में ऐसी स्थिति न उत्पन्न होने का सुधार कराते है या नहीं ?



