Home छत्तीसगढ़ जिले को मिला विकास की नई दिशा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा के...

जिले को मिला विकास की नई दिशा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा के प्रयासों से अंधरीकछार,धीरसाटोला मार्ग निर्माण का शुभारंभ

125
0

जोहार छत्तीसगढ़-कवर्धा।
बोड़ला विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम अंधरीकछार-धीरसा में उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रयासों से विकास कार्यों की श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है। मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत ग्राम अंधरीकछार से धीरसाटोला तक बनने वाली सड़क का विधिवत भूमिपूजन दिन शनिवार, 07 फरवरी को संपन्न हुआ। मार्ग निर्माण लगभग 92 लाख से अधिक की लागत की है ग्रामीण लोगों में इस बड़ी सौगात को पाकर काफी खुशी उल्लास व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य का आयोजन प्रस्तुत करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा का आभार व्यक्त किए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बताया की लगभग 92 लाख 58 हजार की लागत से बनने वाली इस 1.33 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी उन्होंने बताया की लंबे समय से इस मार्ग की प्रतीक्षा कर रहे थे,

निश्चित इस सड़क निर्माण से ग्रामीण लोगों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस पक्की सड़क के बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क की भूमि पूजन पूर्व विधायक सियाराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, विधायक प्रतिनिधि राम दिनकर वर्मा एवं जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल के कर कमलों से विधि विधान से भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में बोड़ला मंडल के समस्त जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी गण, एवं अधिक संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here