जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ में एक बार फिर सूने मकान में चोरों ने धावा बोला और लाखों का समान सहित नगदी चोरी कर ले गये। बीती रात चोरों ने एक सूने मकान से लाखों की चोरी करने की घटना सामने आई है। बेहरापारा निवासी पूर्व पार्षद रविन्द्र राय के मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चोरों ने सुने मकान से 15-16 लाख की सोने-चांदी की जेवरत और लगभग 2 लाख रूपये नगद चोरी कर ले गये हैं। मकान मालिक निजी काम से रायपुर गये हुए हैं। इससे पहले भी चोरों ने अटल बिहरा कालोनी में भी सूने मकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। धरमजयगढ़ क्षेत्र में लगातार चोरों ने सूने मकान को निशाना बना रहे हैं। मकान मालिक के रिश्तेदारों ने पुलिस को चोरी की सूचना दी है पुलिस जांच में जूट गई है।
धरमजयगढ़ अवैध घुसपैंठियों की भरमार
धरमजयगढ़ क्षेत्र में अवैध तरीके से अन्य प्रदेश से आकार फेरी करने वालों की भरमार हमेशा लगा रहता है। इनकी किसी भी प्रकार की कोई सूचना पुलिस के नहीं होता है, ऐसे लोग कई बार घटना को अंजाम देकर चले जाते हैं। बहरी लोगों को अराम से मकान भी किराये पर मिल जाते हैं घर मालिक भी इनकी जानकारी पुलिस को नहीं देते हैं बल्की इनकी पहचान छुपाते रहते हैं, जबकि नियमानुसर घर मालिक को किरायेदार की पूरी जानकारी पुलिस को देना होता है। अगर चोरी की घटना में कमी लाना है तो पुलिस को ऐसे घर मालिक के उपर भी जांच कर कार्यवाही करने की जरूरत है।



