जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
धरमजयगढ़ से गुजने वाली भारतमाला सड़क के लिए सड़क निर्माण कंपनी फ्लाईएश का उपयोग सड़क निर्माण में कर रहे हैं, घरघोड़ा से हर दिन सैकड़ों ट्रक फ्लाईएश लेकर सड़क निर्माण स्थल तक आ रहे हैं, शासन की नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए फ्लाईएश परिवाहन किया जा रहा है। धरमजयगढ़ की सड़कों पर बेलगाम होकर फ्लाईएश वाहन दौड़ रहे हैं और स्थानीय प्रशासन है कि आंख मूंद बैंठें हैं? ऐसा लगता है कि इनको कुछ दिखता ही नहीं है? फ्लाईएश वाहन ओवरलोड होने के कारण पूरी सड़क में फ्लाईएश गिराते हुए आते हैं, कई बार तो स्थानीय लोगों ने इसका खूब विरोध भी किया लेकिन स्थानीय लोगों का विरोध इनके सामने कुछ नहीं है। फ्लईएश वाहन आये दिन दुघर्टन कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन इनके पहिए को धीमा नहीं कर पा रहे हैं। फिर एक बार फ्लाईएश वाहन दुघर्टना को अंजाम दिया है, ये अच्छी बात है कि इसबार फ्लाईएश वाहन दिन में नहीं रात में दुघर्टना को अंजाम दिया है अगर दिन में दुघर्टना होता तो कई लोगों की जान जा सकता था, फ्लाईएश लोड वाहन क्रमांक सीजी 10 बीवाई 6628, 1 फरवरी की रात्रि नीचेपारा में बिजली खम्भा एवं अदित्य हार्डवेयर की दुकान तो तोड़ते हुए दुकान में घूस गये। दुघर्टना में दुकानदार एवं बिजली विभाग को भारी क्षति हुई है।
नगर की जनता की मांग फ्लाईएश वाहन पर हो कार्यवही
नगर के बीचों बीच बेलगाम होकर दौड़ रहे फ्लाईएश वाहन की रफ्तार को धीरे करने की मांग करते हुए नगर की जनता ने स्थानीय प्रशासन से मांग किया है कि तेज रफ्तार एवं ओवरलोड वाहनों पर स्थानीय प्रशासन कार्यवाही करें ताकि दुघर्टना में कमी आ सके। वहीं लोगों ने बताया कि पूर्व में कई बार ओवरलोड फ्लाईएश वाहनों पर कार्यवाही के लिए चक्का जाम एवं आंदोलन भी किया जा चूका है तब स्थानीय प्रशासन एवं परिवाहन विभाग द्वारा फ्लाईएश वाहन पर कार्यवाही किया गया था, कार्यवाही से कुछ दिनों तक तो फ्लाईएश वाहन अपनी रफ्तार कम किया था लेकिन एक बार फिर बेलगाम हो कर सड़क पर दौड़ रही है। ऐस बेलगाम वाहनों पर स्थानीय प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिए अब देखना है कि बेलगाम होकर दौड़ रही वाहनों पर स्थानीय प्रशासन कार्यवाही करती है या फिर नगर के लोगों को इसके लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा।



