Home छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में जननेता रोशन लाल अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि

धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में जननेता रोशन लाल अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि

115
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
जननेता रोशन लाल अग्रवाल के पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं पत्रकारों विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े व्यक्ति एवं गणमान्य नागरिकों ने रोशन लाल अग्रवाल को याद करके उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। धरमजयगढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय अग्रवाल ने पुण्यतिथि के अवसर पर कहा की रोशन लाल अग्रवाल को उनकी खड़ी खड़ी बोली और जन सामान्य के बीच में हमेशा रहकर कार्य करने वाले नेता के रूप में याद किया जाता है वे भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक टीकाराम पटेल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि लोकहित में हर वर्ग के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज को उन्होंने उठाई और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए भी सड़क पर उतर कर लडऩे वाले जुझारू नेता के रूप में उन्हें याद किया। मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू ने भी उनके संगठन में किए गए कार्य को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल, टीकाराम पटेल, भारत लाल साहू, जगदीश सरकार, समय अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, शिवहरी जिंदल, टार्जन भारती, विजय यादव, चक्रधर बेहरा, पंचूराम माली, पटेल सर,नीरज अग्रवाल,प्रवीण श्रीवास्तव,जगदीश सरकार,भगवान सिंह, युसूफ छाया,शिवहरि जिंदल,सुरेश राठिया,जगन्नाथ यादव,संतोष सारथी,विकास शुक्ला,विनय महतो, राजु ठाकुर,सुनील शर्मा,नंदलाल प्रजापति,नारायण प्रसाद ध्रुव, चन्द्रा ,आर्यन साहू एवं पत्रकार बंधु सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग, गणमान्य नागरिको ने अपने-अपने अनुभव को साझा किया और अपने जननेता रोशन लाल को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here