जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
छत्तीसगढ़ सरकार के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने के बाद में कोच्चियों की सक्रियता पर अंकुश लगाने पर सिर्फ राजस्व विभाग एवं मंडी निरीक्षक की सक्रियता स्पष्ट नजर आ रही है वहीं खाद्य विभाग के निरीक्षक फोन पर ही काम चला रहे हैं और तहसीलदार और मंडी की कार्यवाही पर वाहवाही लूट रहे हैं यह मामला पूरा बेमेतरा जिले का है जहां पर सूचना देने के बाद भी खाद्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुंचते सिर्फ मंडी और राजस्व विभाग के आला निरीक्षकों के भरोसे चलते हैं वहीं खाद्य विभाग के अधिकारी कों सूचना मिलने व देने पर फोन पर मंडी निरीक्षक एवं तहसीलदार को भेज कर कानूनी कार्यवाही करने के लिए बोल दिया हंू यह कह देते है किंतु हकीकत यह है कि वह अपने कार्य के प्रति सक्रियता नजर नहीं आ रहे हैं और नतीजा यह है कि धान कोचिया ने बेतहाशा रूप से अवैध धान कों सेवा सहकारी समिति में खपत करने के लिए लगे हुवे है लेकिन यह तो अच्छी बात है कि नवागढ़ तहसीलदार विनोंद बंजारे एवं मंडी निरीक्षक सत्यम ध्रुव, नवागढ़ क्षेत्र में कोचियों के ऊपर नजर रखते हुवे लगातार कार्यवाही कर रही है किंतु खाद्य विभाग के अधिकारी कों सूचना देने के बाद भी मौके पर नही पहुंच पाता है और मंडी वाले कों फोन कर भेज दिया हंू यह कहा जाता है ऐसे में कैसे लगेगा अवैध गतिविधियों पर लगाम।
फोन भरोसे खाद्य विभाग, कार्यवाही के नाम पर दिखावे का खेल का कब होगा अंत
गौरतलब हो की खाद्य मंत्री के निज विधानसभा में खाद्य विभाग के आला अधिकारी सिर्फ फोन के भरोसे चल रहे हैं कार्यवाही के नाम पर कहीं दिखाई नहीं देते हैं और जो मंडी निरीक्षक एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा लगातार अवैध धान का सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर कार्यवाही किया जा रहा है ।



