Home छत्तीसगढ़ किसके सर सजेगी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का ताज?

किसके सर सजेगी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का ताज?

1012
0
??????????????

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

भाजपा संगठन को लेकर रोज नये-नये समीकरण बन रहे हैं, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद अब युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षों का चयन होना है, भाजपा एक ऐसा पार्टी है जो कोई नहीं कह सकता कि अगला अध्यक्ष कौन होगा? पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को जो पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करते हैं ऐसे कार्यकर्ताओं जिम्मेदारी देते हैं। पद पाने के लिए अपने-अपने आकाओं के चक्कर लगाना शुरू कर दिया है, भाजपा आकाओं के पास चक्कर लगाने वालों को नहीं काम करने वालों का चयन करते हैं। धरमजयगढ़ युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के दौड़ में कई नाम सामने आ रहे हैं। जिसमें विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में आये समय अग्रवाल का नाम सबसे उपर माना जा रहा है। तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र बोरो निवासी राज पटेल भी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के दौड़ में है। राज पटेल भाजपा का एक अच्छा कार्यकर्ता हैं और वर्तमान में मंडल में सोशल मीडिया प्रभारी का जिम्मेदारी संभल रहे हैं। तो वहीं रोहन सरकार का नाम भी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के लिए सामने आ रहे हैं, ये तीन नाम का चर्चा इन दिनों चौंक, चौराहों, ठेला, गुमटी में चल रहे हैं तो वहीं कई प्रकार के चर्चा भी हो रहे है इन लोगों के बारे में।

कांग्रेस से भाजपा में आना बन सकता है बाधा?

समय अग्रवाल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, कई लोग समय अग्रवाल को युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनाना चाहते हैं, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का नाम आते ही पार्टी के अंदर ही अंदर इसका विरोध होना शुरू हो गया है, और जमीनी कार्यकर्ताओं का नाराजगी भी जायज है। जो सालों से पार्टी के हर कार्यक्रम में दरी उठाना, झंडा लगाना से लेकर पार्टी की हर कार्यक्रम में साथ देने वाले पुराने कार्यकर्ता को भूलकर अगर कोई कांग्रेस कुछ दिन या कुछ महिनों पहले भाजपा में आने वाले को पदाधिकारी बनाता है तो जमीनी कार्यकर्ता का पार्टी में क्या इज्जत रहता है यहा देखने वाली बात है?

ग्रामीण से नहीं शहरी क्षेत्र को मिल सकता है मौका?

युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का जिम्मेदारी ग्रामीण क्षेत्र से नहीं पार्टी शहरी क्षेत्र से दे सकते हंै, क्योंकि पिछले कार्यकाल में धरमजयगढ़ से युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का जिम्मा ग्रामीण क्षेत्र के शशि पटेल को दिया गया था, शशि पटेल को पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपा गया था वह ईमानदारी के साथ हर कार्यक्रम को सफल बनाया जिसके कारण पार्टी ने बीच में ही शशि पटेल का प्रमोशन करते हुए युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा था, शशि पटेल युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद धरमजयगढ़ युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीलाम्बर यादव को बनाया गया, लीलाम्बर यादव भी ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। राज पटेल के लिए सबसे बड़ा बाधा ग्रामीण क्षेत्र से होना है। क्योंकि पार्टी युवा मोर्चा का जिम्मेदारी इसबार शहरी क्षेत्र से दे सकते हंै?

कौन है रोहन सरकार?

रोहन सरकार पिछले कार्यकाल में युवा मोर्चा का मीडिया प्रभारी का दयित्व संभाले हैंं, वर्तामान में रोहन सरकार भी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के दौड़ में चल रहे हैं, हम आपको बता दे कि रोहन सरकार वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार का पुत्र है। पार्टी द्वारा दिये जाने वाले हर जिम्मेदारी को रोहन सरकार बाखुबी निभाते हंै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here