Home छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ विकास खण्ड में किसानों के साथ मंडी प्रबंधक कर रहा धोखा,...

धरमजयगढ़ विकास खण्ड में किसानों के साथ मंडी प्रबंधक कर रहा धोखा, तौल में धान ले रहे अधिक… किसानों से तौल में अधिक धान लेने से मंत्री ने लगाई फटकार

718
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी चल रहा है शासन प्रति एकड़ 21 क्विंटल, 3100 रूपये प्रति क्विंटल के दर पर खरीद रहे हैं। किसानों से एक बोरी में 40 किलो 700 ग्राम के हिसाब से धान खरीदी करना है। इस साल धरमजयगढ़ में एसडीएम प्रवीण भगत धान खरीदी में सतत् निगरानी रखे हुए हैं किसी भी हाल में कोई गड़बड़ी न हो, एसडीएम हर दिन कोई न कोई धान मंडी में निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। अवैध तरीके से रखे धान पर लगातार कार्यवाही हो रहे हैं। लेकिन विडंबना है कि इसके बाद भी किसानों के साथ मंडी प्रबंधकों द्वारा अन्याय किया जा रहा हैै। किसानों से तौल में अधिक लिया जा रहा है धरमजयगढ़ विकास खण्ड के धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से 40 किलो 700 ग्राम के जगह में 41 किलो 200-500 ग्राम तक लिया जा रहा है।

तौल अधिक लेने पर मंत्री ने लगाई थी फटकार

छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुजा संभाग के धान मंडी के निरीक्षण करने पहुंचने पर किसानों ने मंत्री के पास शिकायत किये थे कि मंडी में 41 किलो 500 ग्राम धान लिया जा रहा है प्रति बोरा जिस पर मंत्री ने फटकार लगाते हुए साफ शब्दो में बोला गया था कि धान सुख जाए चाहे कुछ भी हो किसानों से अधिक धान नहीं लेंगे। लेकिन विडंबना देखिए कि इसके बाद भी किसानों से प्रति बोरा अधिक धान लिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here