जोहार छत्तीसगढ़ – कोरबा।
कोरबा शहर के पास स्थित एक फार्म हाउस में ट्रिपल मर्डर से पूरा जिला दहल उठा है। बीती रात कबाड़ कारोबारी अशरफ मेमन, एक स्थानीय युवक और बिलासपुर के एक युवक की गला घोटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। फार्म हाउस मृतक अशरफ मेमन का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मौके से मिले सुरागों के आधार पर तीन संदिग्धों को देर रात ही हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।



