Home छत्तीसगढ़ जंगल में अवैध बोर खनन करने वाले बोर गाड़ी पर वन विभाग...

जंगल में अवैध बोर खनन करने वाले बोर गाड़ी पर वन विभाग ने किया कार्यवाही

496
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

वन विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से बोर खनन करने वाले बोर मशीन पर वन विभाग ने कार्यवाही किया है। मिली जानकारी अनुसार विगत रात्रि धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के बागडीह गांव के जंगल में बोर खनन की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के एसडीओ बालगोविन्द साहू एवं रेज सोनवानी को दिया गया। एसडीओ फारेस्ट द्वारा एक संयुक्त टीम बनाकर तत्काल घटना स्थल पर जाकर देखा कि जंगल के रास्ते को जेसीबी मशीन द्वारा बनाकर पहाड़ के बगल में बोर खनन किया जा रहा है, वन विभाग द्वारा बोर खनन कर रहे बोर गाड़ी क्रमांक सीजी 15 एसी 5236 एवं सीजी 15 एसी 5241 को अपने कब्जे में लिया गया। वहीं आज धरमजयगढ़ एवं बाकारूमा रेंज के अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त रूप से जांच के लिए जंगल गये हुए हैं, जांच के बाद पता चल पायेगा की वन विभाग द्वारा जंगल में अवैध तरीके से बोर खनने वालों पर क्या कार्यवही किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here