जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
छत्तीसगढ़ सरकार एक तरफ ग्रामीण विकास को लेकर लगातार लाखों करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है किंतु कुछ जनप्रतिनिधि एवं जिम्मेदार अधिकारियों के लापरवाही के वजह से निर्माण कार्यों में घोर लापरवाही बरती जा रही है। नतीजन गुणवत्ता भी निर्माण कार्य होने से चंद दिनों में अपनी रंगत दिखाना शुरू कर देते हैं इस तरीके से लापरवाही करने वाले जिम्मेदारों पर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने कों मिला। बहरहाल यह पूरा मामला नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेढ़की का मामला है जहां सरपंच पति ने बताया लगभग 11 लाख रुपए की अनुमानित राशि में 2 अलग-अलग जगहों पर निर्माण कार्य होना सी.सी.रोड बताया गया जिसमे सी. सी. रोड को बिना सूचना बोर्ड लगाए बना दिया गया और सीसी रोड दो दिन में हि अपने रंगत दिखा कर दरार आने लगा जिनसे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने कों मिला
लापरवाही की हदें पार,जिम्मेदार पर उठ रहे सवाल
ग्राम पंचायत मेढ़की सरपंच पति के मीडिया के पहुंचते ही छूटने लगा पसीना और कहने लगा सरपंच पति के द्वारा हि ग्राम पंचायत का कार्य कराया जाता जब सूचना बोर्ड का जानकारी लिया गया और दो दिन में बनाये हुवे सी.सी.रोड कैसे दरार आ गया तो अपने बातो कों गोल-मोल करते हुए बताया सरपंच पति ने ट्रैक्टर चढऩे से रोड फटने लगा
* मुलाकात करके बात करने की बात कही किंतु मुलाकात नहीं हो पाया और ना ही चर्चा हो पाया और इस बात का भी पुष्टि किया की सूचना बोर्ड कार्य स्थल पर नहीं लगाया गया।
हिमांशु संडे, इंजीनियर आरईएस नवागढ़



