जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
छत्तीसगढ़ शासन खरीफ फसल धान खरीदी का पूरे प्रदेश में शुभारंभ किया गया है। इसी कड़ी में धरमजयगढ़ आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा भी धान खरीदी का शुभारंभ इलेक्ट्रॉनिक्स तराजू का पूजन कर किया गया। इस अवसर पर बतौर अतिथि प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल,जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण कुमार भगत, नित्यानंद यादव, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नरेश राठिया, पूर्व अध्यक्ष नीलमणि पटेल,हरिराम राठिया,गोविंद साव, पोटिया सरपंच देव सिंह सठिया,पार्षद अजय राठिया, कृष्णपद भक्त, रफीक खान सहित इस अवसर पर बड़ी संख्या में सरपंच, पंच,जनप्रतिनिधि,किसान,पटवारी,कृषि विभाग,पशु चिकित्सा विभाग,राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं मीडिया के लोग उपस्थित थे।



