जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा जिले में शिक्षा विभाग में अजब-गजब का हो रहा खेल आखिर कब होगा शिक्षक व्यवस्था में सुधार और कब तक चलेगा मनमर्जी का राज यह पुरा मामला बेमेतरा जिला का है। जहां शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी का नहीं है डर जो स्कूली बच्चों को छोड़कर बिना अपने शिक्षा विभाग के आला अधिकारी कर्मचारी कों बिना जानकारी दिये व बिना अनुमति लिए चले जाते हैं ऐसे शिक्षकों के ऊपर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने के बजाय मेहरबान तो नहीं है वही स्कूली बच्चों को छोड़कर शिक्षक अपने निजी काम पे चले जाते हैं और बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहे और शिक्षक अपने में मस्त हैं और बच्चे पढ़ाई के लिए तरस रहे हंै यह पुरा मामला बेमेतरा विकासखंड का शासकीय माध्यमिक स्कूल मंजगांव में पदस्थ शिक्षक राघवेंद्र चौहान का है जो विभागी अधिकारी को बिना जानकारी दिये स्कूल छोड़कर समय से पहले चले जाते हंै और वही शासकीय माध्यमिक स्कूल मजगांव में उपस्थित सहायक शिक्षक कश्यप द्वारा बताया गया की रोज लंच में चौहान सर चले जाते हैं और अपने घर से लंच करके आते है इनका जानकारी बीईओ और सीएसी कों दिया जाता है लेकिन यह बात जब सीएसी जितेन्द्र सिन्हा द्वारा बताया गया कि मेरे को किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दिये हैं अगर घर अपने लंच करने स्कूल से जाते हैं तो वह गलत है मैं अपने उच्च अधिकारी को जरूर अवगत कराकर कार्यवाही करने के लिए शिकायत पत्र दूंगा कहा। वही राघवेंन्द्र चौहान ने कहा मेरे द्वारा किसी भी अधिकारी को जानकारी नहीं दिया गया यह मेरी गलती है अब सुधार करूंगा।



