Home छत्तीसगढ़ पारेमेर में विशेष वृहद स्वास्थ्य शिविर का क्या गया आयोजन

पारेमेर में विशेष वृहद स्वास्थ्य शिविर का क्या गया आयोजन

62
0

 

जोहार छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़।

आज पारेमेर ग्राम पंचायत में कलेक्टर की निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल जगत के निर्देशन में साथ ही की विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी एल भगत के कुशल मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत पारेमेर में बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 206 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया, साथ ही 42 गर्भवती माता का भी जांच शामिल है, प्रसव पश्चात वाली 10 महिलाओं का भी जांच विशेष चिकित्सा अधिकारियों के द्वारा किया गया उक्त स्वास्थ्य शिविर में 30 वर्ष से अधिक उम्र के 80 लोगों का शुगर एवं बीपी जांच किया गया साथ ही ब्लड ग्रुपिंग मलेरिया जांच मोतियाबिंद जांच एवं सिकल सेल के 42 लोगों का स्क्रीनिंग किया गया जिसमें एक पॉजिटिव केस प्राप्त हुआ उक्त स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर आदर्श शर्मा, डॉक्टर दीपशिखा भारतेंदु, डॉ रामानंद चौधरी, बीपीएम आनंद मिरी एवं क्षेत्र के सेक्टर सुपरवाइजर एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता साथ ही सी एच ओ एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। बीएमओ भगत ने बताया कि इस प्रकार के और भी शिविर विकास खंड के अंदरूनी क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे ताकि अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाई जा सके और कोई भी स्वास्थ्य सेवा से वंचित ना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here