Home छत्तीसगढ़ स्वच्छता के नाम पर दिखावे का खेल का कब होगा अंत, नगर...

स्वच्छता के नाम पर दिखावे का खेल का कब होगा अंत, नगर पालिका की हकीकत तस्वीर

63
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र एवं बेमेतरा जिला मुख्यालय के नगर पालिका की यह हकीकत तस्वीर देखकर कहीं आप भी अपना शहर का नाम तो नहीं छुपा लेते क्योंकि स्वच्छता के नाम पर सिर्फ महज एक दिखावे का खेल नगर पालिका के अधिकारियों के द्वारा किया जाता है इस वाक्य को लेकर लगातार स्वच्छता के नाम पर सिर्फ बिल भरे जा रहे हैं किंतु स्वच्छता कहीं नजर नहीं आती बल्कि हर चौक चौराहों पर आपको कचरा देखने को मिल जाएगा। एक तरफ पूरे देश में स्वच्छता पखवाड़ा के नाम पर स्वच्छता अभियान निकालकर लोगों में जागरूकता लाने की बात कही जा रही है किंतु बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत जगह-जगह कूड़ेदान में तब्दील होते नजर आ रही है और विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं कहीं ना कहीं स्वच्छता पखवाड़ा को ठेंगा दिखाने वाला मामला सामने आ रहा है इस वाक्य को लेकर के लगातार आम लोगों के द्वारा नगर पालिका बेमेतरा के सीएमओ को जानकारी देने के बावजूद भी साफ-सफाई करने के बजाय सिर्फ दिखवाता हूं एक बड़ा डायलॉग हो चुका है इस वाक्य को लेकर के नगर पालिका अधिकारी सुस्त नजर आ रहे हैं ऐसे में कैसे साकार होगा स्वच्छता भारत मिशन योजना व स्वच्छता पखवाड़ा की साकार परिकल्पना का उम्मीद कैसे करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here