Home छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब धरमजयगढ़ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह व विराट कवि...

प्रेस क्लब धरमजयगढ़ का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह व विराट कवि सम्मेलन का हुआ सफल आयोजन, कवियों की शानदार प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया

444
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
प्रेस क्लब धरमजयगढ़ द्वारा 12 अक्तूबर को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन स्थानीय क्लब ग्राउंड में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है।

सफल आयोजन
12 अक्टूबर 2025 को क्लब ग्राउंड में प्रेस क्लब धरमजयगढ़ की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली और पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। समारोह में काव्य मंच की व्यवस्था रही, जिसमें क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शक दीर्घा ,श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, विराट कवि सम्मेलन का बेहतरीन मंचन हुआ।

अतिथि एवं आयोजन की गरिमा

इस विशेष अवसर पर अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, जनपद उपाध्यक्ष शिशु-शशि, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव, समाजसेवी शंभू चौहान, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह परिहार, प्रेस क्लब के सभी संरक्षक व पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य लोकतांत्रिक पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना एवं साहित्य-संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देना था।

कवि सम्मेलन की विशिष्टता
कवि सम्मेलन विराट रूप में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय एवं अन्य जिले से आये कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मंच पर वरिष्ठ रचनाकारों के साथ-साथ युवा काव्य प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन मिला। यह आयोजन न केवल प्रेस क्लब के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हुआ बल्कि सशक्त पत्रकारिता एवं सृजनात्मक साहित्यिक अभिरुचि का उत्कर्ष भी प्रदर्शित करता है। नगर के बुद्धिजीवियों ने प्रेस क्लब के इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की, साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है कि सामाजिक समरसता को बनाए रखने के लिए,ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ खतरे में – राकेश परिहार
प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के शपथ ग्रहण समारोह में पधारे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह परिहार ने कहा कि आज लोकतंत्र के चौथा स्तंभ सुरक्षित नहीं है। देश में पत्रकारों पर हमला, हत्या, फर्जी केश दर्ज हो रहे हैं। हमारा संगठन सालों से इसी मुद्दे को लेकर लड़ाई लड़ रहे है, ताकि देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ सुरक्षित रहे। इसके लिए हम सबको एक साथ मिलकर पत्रकार सुरक्षा कानून की लड़ाई-लडऩी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here