Home छत्तीसगढ़ पुलिस अधीक्षक को थाना प्रभारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने रखी मांग,...

पुलिस अधीक्षक को थाना प्रभारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने रखी मांग, जातिगत आधार पर अपमानित करने व आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने थाना प्रभारी के ऊपर लगा आरोप, जाति देखकर पुलिस अधिकारी को आम नागरिकों से बर्ताव करना सही नहींं

670
0

जोहार छत्तीसगढ़-मुगेली।
मुंगेली जिला के अंतर्गत आने वाला चिल्फी थाना का है पुरा मामला यह 29 सितंबर 2025 को बालकदास खांडे, पिता अंजोरदास खांडे, निवासी साल्हेघोरी, उम्र 32 और साथ में कन्हैया अनंत, पिता मोहनलाल अनंत, निवासी गोविंदपुर उम्र 33 को किसी विवाद को लेकर सुलह करने थाना बुलाया गया जिनका आवेदन पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली में थाना प्रभारी चिल्फी के खिलाफ में आवेदन दिया जिसमें यह उल्लेख आवेदक द्वारा किया गया। जो थाना प्रभारी रघुवीर सिंह चंद्रा ने जाति देखकर केबिन के अंदर प्रवेश करते समय जूता उतारने के लिए कहा, यह आचरण न केवल हमारी जाति सतनामी पहचान का अपमान है बल्कि हमारे आत्मसम्मान, गरिमामय जीवन और संवैधानिक अधिकारों को ठेस पहुंचाता है। यह व्यवहार स्पष्ट रूप से जातिगत भेदभाव की श्रेणी में आता है, जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 17 का उल्लंघन है। इस घटना को नरेंद्र बंजारा निवासी गैलूगांव एवं विश्वजीत कोशले निवासी जोतपुर ने देखा व सुना है। उक्त घटना टीआई केबिन के सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक से थाना प्रभारी चिल्फी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग
निवेदन करते हुए दिये आवेदन जिसमें उक्त थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति के आधार पर अपमानित न होना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here