जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
एक ओर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चला रहे हैं वही दूसरी ओर नगर पंचायत नवागढ़ में महीनों भर से साफ सफाई नहीं होने से बदबू के वजह जनता परेशान हो गए थे। लेकिन जिम्मेदार अधिकरी कर्मचारी खुर्सी पे बैठे अपने जिम्मेदारी निभा नहीं पाने के कारण नगर के जागरूक जनता ने मीडिया के समक्ष अपनी समस्याओं की पोल खोल साथ निवेदन किया की खबर प्रमुखता से प्रकाशित करें ताकि व्यवस्था में सुधार हो और जिम्मेदारों के आंखों से पट्टी हट जाए, हकिकत देख कर जनता की सेहत व नगर को स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाए रखने में साकार हो सके इस बात को लेकर जनता की सेहत व नगर की स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत नवागढ़ की गरीमा को बनाए रखने के लिए यह खबर जागरूकता के रूप में प्रकाशित की गई वहीं खबर को देखते ही नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान ने एक घंटे में स्वयं मौके पर पहुंचकर साफ-सफाई करवाई साथ कचरे को उठाव करवाया। साथ ही जनता से अपील भी किया की हम सब मिलकर नगर पंचायत नवागढ़ को एक सुंदर और स्वच्छ वातावरण बना सकते हैं जिसमें आम सभी लोगों को मेरा आग्रह है की इस तरह की अव्यवस्था की सूचना हम तक पहुंचाएं ताकि किसी खबर का हिस्सा बनने से पहले ही सुधार कर सके।
धर्म-कर्म की नगर में अस्वच्छता पर तुरंत अंकुश लगाने की कहीं बात- सिद्धांत चौहान अध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़
नगर अध्यक्ष ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी से निभाया और मौके पर पहुंचकर बस स्टैंड के आस पास के कचरे की सफाई कराया वही कचड़े में पड़े बैन पॉलीथीन जगह नगर की स्वच्छता को ठेंगा दिखा रहा था साथ ही आम नागरिकों की सेहत बिगाड़ रहा था। जिम्मेदार ने नगर के सफाई कर्मचारीयों को समय पर साफ सफाई को ध्यान देने की बात कही ताकी स्वच्छ वातावरण आम नागरिकों को मिल सके कहते हुए नगर पंचायत के आम जनों को अनुरोध किया और भविष्य में इस तरह की स्वच्छता पर कोई समझौता नहीं करने तथा साफ सफाई पर एक कदम आगे बढ़कर काम करने का जो संकल्प लिया उस पर अमल करने की बात कही। कचड़ें में तब्दील नगर पंचायत की स्वच्छता की पोल खुलते ही अध्यक्ष का एक्शन एक घंटे में सुधार दिखा।



