Home छत्तीसगढ़ आबकारी अधिकारी का डर नहीं धड़ल्ले से सेल्समैन, सुपरवाइजर बेच रहे शराब,...

आबकारी अधिकारी का डर नहीं धड़ल्ले से सेल्समैन, सुपरवाइजर बेच रहे शराब, निर्देशों का उड़ा रहे खुला उल्लंघन

596
0

जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
लगातार बेमेतरा जिले में शराब की अवैध कारोबारियों के बिक्री पर पाबंदी लगाने विभाग हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं किंतु हकीकत ये है कि सरकारी शराब दुकान के सुपरवाइजर व अन्य कर्मचारियों के वजह से जिले भर में अवैध कारोबारी के शराब कोचियों का आतंक बढ़ते ही जा रहा है। नतिजन जिम्मेदार अफसर पर उठ रहे सवाल सुपरवाइजर की करतूत से विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को उठानी पड़ रही परेशानी। पूरा वाक्य बेमेतरा जिले के देशी -विदेशी कंपोजिट बिल्डिंग पर संचालित होने वाले अंग्रेजी शराब दुकान पिकरी के सुपरवाइजर द्वारा स्वयं इस बात को फोन से कबूल रहे हैं कि 7 बोतल बियर सेल्समैन द्वारा देने की बात कही है जो कुल 28 पाव होता है जिसे देना स्वीकार किया और इस बात को फोन पर सुपरवाइजर बात की तो हेमंत साहू ने उक्त बात को सही देने की बात बताया और जब मीडिया ने सवाल पूछा तो उनके तेवर बदल गए इस बात को लेकर जिला आबकारी अधिकारी से भी चर्चा किया गया उन्होंने कहा की सख्त कार्यवाही करने की बात कही है बहरहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि उक्त मामले पर विभागीय अधिकारी व प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा किस तरीके से कार्यवाही करते हैं यह एक बड़ा सवाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here