Home Uncategorized मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा की होगी शुरुआत : गोकुल नारायण...

मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा की होगी शुरुआत : गोकुल नारायण यादव

201
0

जोहार छत्तीसगढ़ -धरमजयगढ़।

भारतीय जनता पार्टी कापू मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न जनसेवा से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव समाज की सेवा और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। सेवा पखवाड़ा इसी संकल्प का प्रतीक है, जिसके माध्यम से समाज में जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ सेवा पखवाड़ा को सफल बनाकर इसे जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक पश्चात जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य रेणुका राठिया के घर विजय नगर (कापू) जा कर उन्हें बधाई संदेश दिया इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव के साथ मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य विनय पांडे, मंडल सह प्रभारी वीणा विश्वास, जगजीत महंत महामंत्री एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। किए जाएंगे। यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव समाज की सेवा और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। सेवा पखवाड़ा इसी संकल्प का प्रतीक है, जिसके माध्यम से समाज में जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ सेवा पखवाड़ा को सफल बनाकर इसे जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक पश्चात जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य रेणुका राठिया के घर विजय नगर (कापू) जा कर उन्हें बधाई संदेश दिया इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव के साथ मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य विनय पांडे, मंडल सह प्रभारी वीणा विश्वास, जगजीत महंत महामंत्री एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here