Home छत्तीसगढ़ सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने मां महामाया मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के फिजियोथैरेपी...

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने मां महामाया मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के फिजियोथैरेपी विभाग का किया उद्घाटन, Surguja MP Chintamani Maharaj inaugurated the Physiotherapy Department of Maa Mahamaya Multi Specialty Hospital

47
0

जोहार छत्तीसगढ़-अंबिकापुर।
सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अंबिकापुर में मां महामाया मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल द्वारा फिजियोथैरेपी विभाग के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मिलित हुवे एवं अस्पताल प्रबंधक एवं पूरी टीम को मंगल कामना प्रेषित की है, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर विस्तार निश्चित ही समाज के लिए बड़ा वरदान है, यह पहल आम जनों का बेहतर उपचार और नवजीवन की ओर अग्रसर करेगा। जानकारी हेतु बता दें कि फिजियोथैरेपी एक स्वास्थ्य उपचार है जो शारीरिक गति,कार्य क्षमता और स्वास्थ्य में सुधार करता है खासकर चोटों, बीमारियों या विकलांगता के बाद, इसमें व्यायाम मालिश और अन्य तकनीकों का उपयोग करके दर्द काम किया जाता है मांसपेशियों को मजबूत किया जाता है और जोड़ों की गतिशीलता को भी बढ़ाई जाती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद चिंतामणि महाराज,अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत सहित अस्पताल प्रबंधन के कई लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here