जोहार छत्तीसगढ़-बलरामपुर।
आम आदमी पार्टी बलरामपुर इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष संतोष तिग्गा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहां कि यूरिया खाद की भारी कमी और कालाबाजारी के चलते किसान समय पर खाद नहीं पा रहे हैं, जिससे उनकी खेती-बाड़ी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। किसानों की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए तथा कालाबाजारी पर सख्त रोक लगाई जाए। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



