जोहार छत्तीसगढ़ -धरमजयगढ़।
बेमेतरा जिले में ऐसे कई अधिकारी कर्मचारी कार्यरत है जो आम नागरिक का जिम्मेदार अधिकारी फोन उठाने से कतराते हैं और अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आते हैं। यह मुद्दा केवल एक विभाग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और विद्युत विभाग समेत लगभग कई विभागों में देखने कों मिलता है। जब किसी अनजान व्यक्ति का फोन आता है, तो अधिकारी फोन रिसीव करने से बचते नजर आते हैं और अपनी जिम्मेदारी को नजरअंदाज करते हैं। यह गतिविधि बेमेतरा जिले में आम प्रचलन हो गई है और इससे आम जनता काफी परेशानी गुजरते है।



