Home छत्तीसगढ़ धर्म परिवर्तन का प्रयास, चंगाई सभा के नाम पर हिंदुओं को ईसाई...

धर्म परिवर्तन का प्रयास, चंगाई सभा के नाम पर हिंदुओं को ईसाई धर्म अपनाने का दबाव आरोपियों पर केस दर्ज Attempt to convert religion, pressures of Hindus to adopt Christianity in the name of healing assembly registered a case against the accused

550
0
जोहार छत्तीसगढ़ – कुसमी।  
बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड के सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को धर्मांतरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मामला सामरी पाठ थाना क्षेत्र के इदरी पाठ का है, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए  हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रशासन की उसकी जानकारी देते हुए रोक लगाया है। सूचना मिलते ही युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री भा.ज.पा. अंकुश सिंह सहित हिंदू युवा कार्यकर्ताओं द्वारा मौके पर पहुंचकर इसका विरोध जताया। पुलिस ने हंगामे की सूचना पर पहुंचकर विवाद को शांत कराया है, मामले की जानकारी होने पर तत्काल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी करुण डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  एम्मानुवेल लकड़ा सहित सहित समरी थाना प्रभारी विजय सिंह मौके पर अपने दल बल के साथ  पहुंचकर मामले को शांत कराया, एवं सन लिप्त लोगों की जांच कर रही है, मिली जानकारी के अनुसार चंगाई सभा में वन परिक्षेत्र सामरी  के वनरक्षक रामसाय खलखो एवं जनपद पंचायत कुसमी के अनुकंपा नियुक्ति चौकीदार अखिलेश तिर्की निवासी ग्राम – चिरई के शामिल होने की खबर है वहीं दूसरी ओर अवैध ईट भट्टे पर भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई. जानकारी हेतु बता दे कि विकासखंड कुसमी में हमेशा इस प्रकार की घटनाएं सामने आते रहती हैं   धर्म के नाम पर चंगाई सभा की आड़  में इस प्रकार का कृत्य किया जाता है एवं हमेशा से हिंदू युवा मंच एवं अन्य धार्मिक संगठनों द्वारा  विरोध किया जाता रहा है, राज्य सरकार के द्वारा भी धर्मांतरण के विरोध में प्रशासन को सख्त निर्देश दिया गया है कि इस प्रकार का कृत्य करने वालों पर सख्त के सख्त कार्यवाही की जाए।
 * इस प्रकार की सभा करने की अनुमति किसी प्रकार की नहीं ली गई थी, इस मामले में सामरी पुलिस द्वारा जांच करने के उपरांत दोषियो पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी -करुण डेहरिया
 इस संबंध में दो मुख्य आरोपियों के ऊपर हमारे द्वारा जांच कर कार्यवाही की जा रही है।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी -इमानुएल लकड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here