Home छत्तीसगढ़ प्रदेश भर के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में होगी गौ विज्ञान परीक्षा…...

प्रदेश भर के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में होगी गौ विज्ञान परीक्षा… जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशु ,शशि ने किया पत्रिका का विमोचन… छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति की अनुकरणीय पहल

259
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित, गौ विज्ञान परीक्षा 2025 पूरे प्रदेश के शासकीय, माध्यमिक, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों, तथा कालेज स्तर के छात्र-छात्राओं हेतु यह परीक्षा नवंबर माह में होनी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा इस परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। जिसमें विकासखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के तमाम कर्मचारियों, अधिकारियों तथा सेवानिवृत कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी क्रम में आज धरमजयगढ़ विकासखंड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ़एवं जनपद उपाध्यक्ष शिशु शशि द्वारा गौ विज्ञान पत्रिका का विमोचन कर शुभारंभ दिया गया। वही धरमजयगढ़ के सभी शैक्षिक संस्थानों में संपर्क कर शत प्रतिशत परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। लौकिक एवं पारलौकिक जीवन का उद्धार करने वाली यह अभियान बच्चों में गौ माता के प्रति एक सही व जीवनोपयोगी ज्ञान प्राप्त करने की दिशा में एक प्रेरणादायी परीक्षा होगी। जो आत्मनिर्भर भारतवर्ष के निर्माण में प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने वाली युवा पीढ़ी के लिए वरदान सिद्ध होगी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ एस.आर. सिदार एवं घरघोड़ा विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह, जिला संयोजक मनबोध बेहरा, लखनलाल झरिया, धरमजयगढ़ विकासखंड संयोजक गौरी शंकर पांडेय, मनोज कुमार साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here