Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने साथ गोकुल नारायण यादव को ले उड़े अपने...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने साथ गोकुल नारायण यादव को ले उड़े अपने साथ …

1512
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

प्रदेश का मुखिया विष्णुदेव साय का मुख्यमंत्री बनने के बाद धरमजयगढ़ के पावन धरा में पहली बार आगमन हुआ था, 14 अगस्त को। मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ वासियों को करोड़ों का सौगात दिए, तो वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धर्मरक्षक, हिन्दु कुलतिलक स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुण्यतिथि के अवसर पर संस्कृति गौरव महासम्मेलन में शामिल होने धरमजयगढ़ आये थे। संस्कृति गौरव महासम्मेल धरमजयगढ़ में आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव न केवल राजनीति के मार्गदर्शक थे, बल्कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के सच्चे ध्वजवाहक भी थे। उन्होंने कहा कि स्व.जूदेव ने घर वापसी के माध्यम से दबाव या बाहरी प्रभाव में आकर धर्मांतरण करने वालों को उनके मूल धर्म में लौटने का मार्ग दिखाया। विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में उन्होंने धर्मांतरण के विरुद्ध सशक्त आंदोलन खड़ा किया और लोगों को उनकी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं से जोड़ा।

धर्मांतरण को रोकने बनाये जायेगा कड़ा कनून

मुख्यमंत्री साय ने घोषणा की कि प्रदेश में धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विधानसभा में कानून पारित किया जाएगा, जिससे सनातन संस्कृति और परंपराओं की रक्षा हो सके।

हेलीकॉप्टर में अपने साथ गोकुल यादव को ले चले

मुख्यमंत्री विष्ण्ुदेव साय अपने साथ हेलीकॉप्टर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल यादव को बैठाकर ले रायपुर ले गये। गोकुल यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में बैठ कर राजनीतिक चर्चा हुए हैं। मुख्यमंत्री अपने साथ गोकुल नारायण यादव को अपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठाकर ले जाने से नगर में कई प्रकार की चर्चा का बाजार गर्म होता दिख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here