जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।
भारत 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और देश की आजादी को 78 साल पूरे हो चुके हैं। साल 1947 को इसी दिन इंडियन इंडीपेंडेस एक्ट 1947 पारित करके ब्रिटिश संसद ने भारत को आजाद देश घोषित किया था। इसके बाद लाल किले पर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने झंडा फहराया और भारत की एक नई कहानी शुरू हुई। धरमजयगढ़ में भी हर साल स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, हर साल की भांति इस साल भी धरमजयगढ़ क्लब प्रांगण में आजादी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है, मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया के हाथ तिरंगा फराया और सलामी दी, स्कूली बच्चों ने मुख्य अतिथि का मार्च फॉस्ट कर स्वागत किया। स्कूली बच्चों द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रस्तुत किया।
स्थानीय प्रशासन के सामने आई चुनौती
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले प्रदेश की मुख्या विष्णुदेव साय का धरमजयगढ़ में मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन हुआ। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जिस मैदान में था उसी मैदान में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मनाया जाता है। एक दिन पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण स्थानीय प्रशासन के सामने 15 अग्रस्त का कार्यक्रम करना एक चुनौती बन गया था। लेकिन स्थानीय प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होते ही अगले दिन यानि 15 अगस्त की तैयारी में लग गए थे, और स्थानीय प्रशासन उसी टेंट में कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। जिस टेंट में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हुआ था जिसके कारण स्वतंत्रता दिवस मनाने में कुछ परेशानियां देखने को मिला, समय नहीं मिलने के कारण स्कूली बच्चों के कार्यक्रम के लिए मंच की व्यवस्था नहीं कर पाए और बच्चों को मैदान में ही कार्यक्रम प्रस्तुत करना पड़ा।



