जोहार छत्तीसगढ़-रतनपुर।
खुटाघाट डेम में पिकनिक मनाने आए कोरबा निवासी युवक कल नहाते वक्त लापता हो गया था जिसे आज सुबह गुरुवार एसडीआर एफ टीम में उसकी शव बरामद कर ली है मृतक की पहचान विशाल मानकर 26 वर्षीय पिता कन्हैया मानकर निवासी सुभाष नगर दीपक, स्थाई पता बालाघाट मध्य प्रदेश के रूप में हुई है विशाल मानकर रेजिटक कंपनी में इंजीनियर था। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर विशाल अपने पांच दोस्तों के साथ खुटाघाट जलाशय पिकनिक मनाने दीपका, कोरबा से आया हुआ था. खाना बनाने के बाद सभी दोस्त नहाने के लिए जलाशय में उतरे नहाने के समय एक युवक पानी में डूब गया। और बाकी युवक बाहर आ गए लेकिन विशाल पानी से बाहर नहीं निकला दोस्तों ने आसपास तलाशी की लेकिन विशाल का कुछ पता नहीं चला, जिसकी सूचना तुरंत रतनपुर पुलिस को दी गई रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंचा कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन अंधेरा होने के कारण विशाल का कुछ पता नहीं चला,गुरुवार सुबह एसडीआर एफ टीम ने गोताखोरों की मदद से तलाशी शुरू की और कुछ घंटे के बाद विशाल का शव बरामद हुआ पुलिस ने परिजनों को सूचना दी शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, आगे के कार्यवाही के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है विशाल के दोस्तों ने बताया कि विशाल 15 अगस्त की छुट्टी में अपने घर मध्य प्रदेश बालाघाट जाने वाले थे उसके परिजन अपने बेटे के इंतजार में थे किसे पता था कि इस हादसे के बाद बेटे का शव घर में आएगी इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।



