जोहार छत्तीसगढ़-कुनकुरी।
कुनकुरी नगर पंचायत और कुनकुरी विधानसभा का मतलब मुख्यमंत्री का विधानसभा जिसकी हर मामले में एक अलग छवि रहनी चाहिए लगना चाहिए देखने से की यह एक मुख्यमंत्री का विधानसभा है लेकिन कही न कही जिम्मेदार अधिकारी ही होता है। चाहे वह अच्छा करें या खराब जिम्मेदार अधिकारी होता है मामला है कुनकुरी नगर पंचायत का जहां आज की तारीख में मोहल्ला अंधेरे में डूबा हुआ है कारण की नगर पंचायत द्वारा बिजली बिल नहीं पटाया गया है इस कारण तपकरा रोड अंधेरे में डूबा पड़ा है गली मोहल्ले की नालियां बजबजाती नजर आ रही है, लोग गली से पार होने के लिए नाक में रुमाल स्तेमाल कर रहे हैं? कचरे और गंदगी का आलम यह है की पूरा कुनकुरी की गलियां गंदगी से पटी रहती है हर वार्ड में गंदगी से लोग परेशान है लेकिन मेन रोड तपकरा रोड छोड़कर। कारण की अभी कुनकुरी में नये सीएमओ राजेंद्र पात्रे आये हुए हंै जो की दिखावा के लिए मेन रोड और तपकरा रोड का बालू तक साफ करवा दे रहे हंै लेकिन गली मोहल्ले का हाल बेहाल है और उनसे कोई अगर मोहल्ले की गंदगी को साफ करने की बात कहे तो जनाब आवेदन की बात करते हंै उनका कहना है कि आप आवेदन करेंगे तभी वहा पर साफ-सफाई की जाएगी मतलब साफ है कि जनाब की मानसिकता मुख्यमंत्री के विधानसभा का नगर पंचायत को बदनाम करने की, ये तो स्पस्ट हो गया की गली मोहल्ले में अगर गंदगी है तो लोगो को उनके ऑफिस में जाकर आवेदन देना पड़ेगा तभी साफ-सफाई की जाएगी।
कुनकुरी विधानसभा और कुनकुरी विधानसभा के अंतर्गत कुनकुरी नगर पंचायत सिर्फ और सिर्फ राजनीती का शिकार होते जा रहा है कारण की विपक्ष कुर्सी पर बैठा है और विपक्ष का साथ देने वाले अधिकारी भी मजबूर है विपक्ष का साथ देने को और खामियाजा भुगतना पड़ रहा है आप जनता को जिसके कारण आम जनता करें भी तो क्या करें कारण की अधिकारी को भी अपनी रोजी रोटी के लिए विपक्ष के ऊपर निर्भर रहना पड़ता है। बहरहाल इस विषय पर कुनकुरी सीएमओ से हमारी बात हुई हमारा सवाल था की कुनकुरी की जनता को साफ-सफाई के लिए आवेदन देना पड़ेगा क्या उनका कहना था की पहले आप बताए कचरा किया कौन है उसका नाम बातये ताकि मैं उन पर फाईन लगांऊ, आप ऑफिस आओ वहीं बात करते हैं, मैं अभी साफ-सफाई में व्यस्थ हूं। अब सवाल उठता है कि क्या नगर की जनता दिन रात देखता रहे कि कौन कचरा फेक रहा है और फेंकने वालों का नाम सीएमओ साहब को बताये।
कुनकुरी नगर पंचायत सिर्फ और सिर्फ राजनीती का शिकार हो गया है कारण की विपक्ष बैठा है नगर पंचायत की कुर्सी पर और अधिकारी कर रहा है गुलामी कारण की रोजी रोटी का सवाल है जिसकी नजरो के सामने से हर बिल को पास होकर जाना है और हर चेक पर उसकी निगाह है कही न कही मुख्यमंत्री का क्षेत्र को बदनाम करने पर तुले है ये अधिकारी।



