जोहार छत्तीसगढ़-बेमेतरा।
बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नांदल में आंगनबाड़ी और स्कूल भवन जर्जर हो जाने के कारण बच्चों पर बना खतरा, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच और ग्रामवासियों ने मीडिया के सामने जर्जर भवन के मरम्मत नहीं होने के कारण नाराजगी जताई है।
अधूरा निर्माण आंगनबाड़ी का भवन
आंगनबाड़ी का नया निर्माण किया जा रहा था, लेकिन सिर्फ छड़ खड़ा कर अधूरा रख दिया गया है। इसके चलते आंगनबाड़ी साहिका द्वारा अपने घर में छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
सरपंच और ग्रामवासियों की मांग
सरपंच और ग्रामवासियों ने मांग की है जर्जर भवन की मरम्मत जल्द से जल्द कराये जाए और आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य पूरा किया जाए।
बच्चों की सुरक्षा
बच्चों की सुरक्षा को लेकर शासन – प्रशासन से मांग कि है जल्दी से जल्दी जर्जर भवन और अधूरा निर्माण का कार्य चालू करें। अब देखना होगा कि ग्राम पंचायत नांदल में बने अधूरा आंगनबाड़ी और जर्जर स्कूल भवन कब तक बनाएगा या सिर्फ कागजों पर बन कर अधूरा ही रह जायेगा। क्या बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई कड़े कदम उठाए जाएंगे।



