Home छत्तीसगढ़ कल होगा दुर्गा पूजा एवं दशहरा समिति की आवश्यक बैठक, होगा दुर्गापूजा...

कल होगा दुर्गा पूजा एवं दशहरा समिति की आवश्यक बैठक, होगा दुर्गापूजा समिति का गठन

865
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

हर साल की भांति इस साल भी क्लब ग्राउंड में धूमधाम से दुर्गापूजा का आयोजन किया जायेगा। धरमजयगढ़ का ऐतिहासिक दुर्गापूजा एवं दशहरा को सफल बनाने के लिए हर साल सैकड़ों लोगों का एक समिति बनाया जाता है, समिति के देख रेख में पूजा का आयोजन होता है। दुर्गापूजा समिति की कल यानि 27 जुलाई के शाम 5 बजे एक आवश्यक बैठक गायत्री मंदिर में रखा गया है। बैठक में पिछले साल का आय-व्यय का लेखाजोखा समिति के कोषाध्यक्ष द्वारा पेश किया जायेगा। उसके बाद सर्वसहमति से दुर्गापूजा समिति का गठन किया जायेगा। दुर्गापूजा एवं दशहरा समिति के सचिव श्यामल पुरकास्थ ने नगर वासियों से अपील की है कि बैठक में अधिक से अधिक लोग शामिल हो और अपना सुझाव देवे ताकि दुर्गापूजा को और भी भव्य रूप से मनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here