Home छत्तीसगढ़ हाथी के हमले से मौत का सीलसीला जारी, आज भी हाथी के...

हाथी के हमले से मौत का सीलसीला जारी, आज भी हाथी के हमले एक ग्रामीण की मौत हुई, घटना बाकारूमा रेंज का

2552
0

जोहार छत्तीसगढ़-धरमजयगढ़।

हाथी मानव द्वन्द थमने का नाम नहीं ले रहा है। धरमजयगढ़ वन मंडल में लगातार हाथी और मानव द्वन्द कि घटना सामने आती रहती है कभी हाथी के मरने कि तो कभी मानव कि मरने कि खबर आम हो हो गई।
बता दे आज धरमजयगढ़ वन मंडल के बकारुमा रेंज के ग्राम पंचायत बकारुमा में आज सुबह 3 बजे दो हाथियों ने मिलकर तांडव मचाया है घर को तहस नहस करते हुए घर में सो रहे ग्रामीण को कुचल कर मार डाला है। हाथी के हमले से मरने वाले मृतक का नाम दौलत राम राठिया नेगी परिवार उम्र 75 वर्ष दुर्गा मंच के बगल बाकारुमा का बताया जा रहा है। जो अपने घर में अकेले सोया हुआ था। आज सुबह भोर में लगभग 3 बजे के आसपास 2 हाथियों ने मिलकर दौलत राम के घर पर धावा बोल दिया और घर में घुस कर घर में सोये दौलत राम को पैरों से कुचल कर मार डाला है। हाथी ने पुरे घर को तहस नहस कर दिया है वही रहवासी क्षेत्र में हुए घटना से दहशत का माहौल ब्याप्त हो गया है फिलहाल धरमजयगढ़ वन विभाग कि टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here